जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह की बासुकीनाथ धाम में गोली मारकर हत्या

जरमुंडी थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर बासुकीनाथ नंदी चौक के समीप गुरुवार की रात्रि 11.45 बजे के करीब बासुकीनाथ पूजा अर्चना करने आए जमशेदपुर गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर मानगो के कांवरिया 40 वर्षीय अमरनाथ सिंह की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना के वक्त अमरनाथ सिंह पूजा अर्चना करने के उपरांत अपने गांव के भतीजा मनीष कुमार के साथ था। जबकि अमरनाथ की पत्नी नेहा सिंह, चार बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य बाजार में यत्र-तत्र थे। इस दौरान कांवरिया वेश में आए अज्ञात अपराधियों ने झोला से हथियार निकाल कर कनपटी से सटाकर करीब छह-सात राउंड फायरिंग कर निकल भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय लोगों ने व अन्य ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक उमाकांत मेहरा ने उसकी मृत्य की पुष्टि कर दी।
घटना के बारे में घटनास्थल पर मौजूद मृतक के रिश्ते में लगने वाले भतीजा मनीष कुमार ने बताया कि कांवरिया के भेष में आए अपराधी ने झोला से हथियार निकाल कर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर जरमुंडी थाना के पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, एसआई अनुज कुमार यादव, एएसआई योगेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, बासुकीनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मंटू लाहा, उपाध्यक्ष अमित कुमार साह उर्फ छोटू साह सहित स्थानीय ग्रामीण सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए।

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के दोस्त बृजेश सिंह फोन पर किसी को बार-बार जानकारी दे रहे थे कि यह गणेशवा ने घटना कराई है। सूत्रों की मानें तो अमरनाथ सिंह का गणेश गैंग के साथ अदावत चल रहा था। वहीं बता दें कि अमरनाथ सिंह पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जिसका विवरण ऊपर पीडीएफ फ़ाइल में दिया गया है।

Exit mobile version