• Latest
  • Trending
  • All
  • टेक

Chandrayaan 3: चांद पर फतह के लिए आज होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

July 14, 2023

आज से शुरू हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज, की गई हैं विशेष तैयारियां

September 9, 2023

नव विहान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का उद्घाटन 15 अगस्त को गांधी आश्रम में किया गया

August 16, 2023

NEET SS 2023 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें आवेदन

August 16, 2023

60 से ज्यादा मौतें, दर्जनों लापता, 935 घर तबाह; हिमाचल प्रदेश में ऐसा भयानक लैंडस्लाइड

August 16, 2023

नूंह में जिस होटल की छत से हुआ था पथराव, प्रशासन ने उस पर चलाया बुलडोजर

August 6, 2023

हिंसा के बाद नूंह में फिर बुलडोजर एक्शन, खाली कराए जा रहे अवैध कब्जे; अब तक 102 FIR दर्ज

August 5, 2023

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकी को बीएसएफ ने मार गिराया

July 31, 2023

इंग्‍लैंड को लगा बड़ा झटका

July 28, 2023

जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह की बासुकीनाथ धाम में गोली मारकर हत्या

July 28, 2023

MS Dhoni जल्द करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू? बड़ा खुलसा

July 26, 2023

भागलपुर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास निकला 80 लाख कैश

July 26, 2023

जब तय है हार तो अविश्वास प्रस्ताव लाने पर क्यों अड़ा विपक्ष?

July 26, 2023
Tez Times
  • होम
  • बड़ी खबर

    60 से ज्यादा मौतें, दर्जनों लापता, 935 घर तबाह; हिमाचल प्रदेश में ऐसा भयानक लैंडस्लाइड

    जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकी को बीएसएफ ने मार गिराया

    टमाटर अब चुनावी मुदा बन चुका है

    हनी ट्रैप में फंसा भारत का विज्ञानिक

    मीरा ‘जी’ पर इतनी मेहेरबानी क्यों जहांपनाह?

    मीरा ‘जी’ पर इतनी मेहेरबानी क्यों जहांपनाह?

  • मनोरंजन

    MS Dhoni जल्द करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू? बड़ा खुलसा

    khatron ke khiladi 13: खतरनाक ट्रेलर हुआ रिलीज

    गदर 2 से पहले धोखाधड़ी केस में फसी सकीना

    कैसे बचेगा भोजपुरी सिनेमा जगत

    Threads पर अकाउंट बनाने वाले सावधान

  • अपराध
  • नया भारत
  • सामाजिक समस्याएँ
  • कहानी
  • मौसम
  • टेक

    Trending Tags

  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • तेज़ कदम
No Result
View All Result
Tez Times
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • नया भारत
  • सामाजिक समस्याएँ
  • कहानी
  • मौसम
  • टेक
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • तेज़ कदम
Home नया भारत

Chandrayaan 3: चांद पर फतह के लिए आज होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

Valmiki Pandey by Valmiki Pandey
July 14, 2023
in नया भारत
42
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Chandrayaan 3: चांद पर फतह के लिए आज होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. चंद्रयान-3 शुक्रवार की दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा. लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी. इसको चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है. इसमें लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा. हालांकि लैंडर को चांद की सतह पर उतारना सबसे कठिन काम है. 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से मिशन खराब हो गया था. चंद्रयान-3 के लैंडर के थ्रस्टर्स में बदलाव किया गया है. सेंसर्स ज्यादा संवेदनशील लगाए गए हैं. लैंडिंग के समय वैज्ञानिकों की सांसें थमी रहेंगी.
दरअसल, चंद्रयान-3 में इस बार ऑर्बिटर नहीं भेजा जा रहा है. इस बार स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल भेज रहे हैं. यह लैंडर और रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा. इसके बाद यह चंद्रमा के चारों तरफ 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा. इसे ऑर्बिटर इसलिए नहीं बुलाते क्योंकि यह चंद्रमा की स्टडी नहीं करेगा. इसका वजन 2145.01 किलोग्राम होगा, जिसमें 1696.39 किलोग्राम ईंधन होगा. यानी मॉड्यूल का असली वजन 448.62 किलोग्राम है.

अब आपको ये बताते है की कैसे चंद्रयान-2 से ऐसे अलग है चंद्रयान-3 मिशन
चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर था, जबकि चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल शामिल किया गया है. हालांकि जरुरत पड़ने पर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद ली जाएगी. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर छोड़कर, चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाता रहेगा. यह कम्यूनिकेशन के लिए है.

आपको बता दें कि ISRO वैज्ञानिक दुनिया को बताना चाहते हैं कि भारत दूसरे ग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा सकता है और वहां अपना रोवर चला सकता है. चांद की सतह, वायुमंडल और जमीन के भीतर होने वाली हलचलों का पता करना चंद्रयान-3 का मकसद है. इसके लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर छह पेलोड्स जा रहे हैं. पेलोड्स यानी ऐसे यंत्र जो किसी भी तरह की जांच करते हैं. लैंडर में रंभा-एलपी (Rambha LP), चास्टे (ChaSTE) और इल्सा (ILSA) लगा है. रोवर में एपीएक्सएस (APXS) और लिब्स (LIBS) लगा है. प्रोपल्शन मॉड्यूल में एक पेलोड्स शेप (SHAPE) लगा है.

10 चरणों में चंद्रमा की सतह तक पहुंचेगा चंद्रयान-3
तो चलिए जानते है की वो कौन कौन से है

पहला चरण: पृथ्वी केंद्रित यानी धरती पर होने वाले काम. इसमें तीन स्टेज आते हैं. लॉन्च से पहले का स्टेज. लॉन्च और रॉकेट को अंतरिक्ष तक ले जाना और धरती की अलग-अलग कक्षाओं में चंद्रयान-3 को आगे बढ़ाना. इस दौरान चंद्रयान-3 करीब छह चक्कर धरती के चारों तरफ लगाएगा. फिर वह दूसरे फेज की तरफ बढ़ जाएगा.

दूसरा चरण: लूनर ट्रांसफर फेज यानी चंद्रमा की तरफ भेजने का काम. इस फेज में ट्रैजेक्टरी का ट्रांसफर किया जाता है. यानी स्पेसक्राफ्ट लंबे से सोलर ऑर्बिट से होते हुए चंद्रमा की ओर बढ़ने लगता है.

तीसरा चरणः लूनर ऑर्बिट इंसर्सन फेज (LOI). यानी चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 को भेजा जाएगा.

चौथा चरण: इसमें सात से आठ बार ऑर्बिट मैन्यूवर करके चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से 100 किमी ऊंची कक्षा में चक्कर लगाना शुरू कर देगा.

पांचवां चरण: प्रोपल्शन मॉड्यूल और लूनर मॉड्यूल एकदूसरे से अलग होंगे.

छठा चरण: डी-बूस्ट फेज यानी जिस दिशा में जा रहे हैं, उसमें गति को कम करना.

सातवां चरण: प्री-लैंडिंग फेज यानी लैंडिंग से ठीक पहले की स्थिति. लैंडिंग की तैयारी शुरू की जाएगी.

आठवां चरण: इसमें लैंडिंग कराई जाएगी.

नौवां चरण: लैंडर और रोवर चंद्रमा की सतह पर पहुंच कर सामान्य हो रहे होंगे.

दसवां चरण: प्रोपल्शन मॉड्यूल का चंद्रमा की 100 किलोमीटर की कक्षा में वापस पहुंचना.

Valmiki Pandey

Valmiki Pandey

.

  • Trending
  • Comments
  • Latest

नव विहान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का उद्घाटन 15 अगस्त को गांधी आश्रम में किया गया

August 16, 2023

भारत-PAK क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

July 9, 2023

हनी ट्रैप में फंसा भारत का विज्ञानिक

July 8, 2023

हनी ट्रैप में फंसा भारत का विज्ञानिक

टमाटर अब चुनावी मुदा बन चुका है

Threads पर अकाउंट बनाने वाले सावधान

आज से शुरू हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज, की गई हैं विशेष तैयारियां

September 9, 2023

नव विहान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का उद्घाटन 15 अगस्त को गांधी आश्रम में किया गया

August 16, 2023

NEET SS 2023 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें आवेदन

August 16, 2023
Tez Times

Copyright © 2023 Tez Times.

Navigate Site

  • Privacy & Policy
  • Terms Of Use
  • Contact
  • Community Guidelines

Follow Us

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • नया भारत
  • टेक
  • अंतराष्ट्रीय
  • अर्थव्यवस्था
  • कहानी
  • खेल
  • चुनाव
  • टेक
  • तेज़ कदम
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यात्रा और पर्यटन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सामाजिक समस्याएँ
  • स्वास्थ्य

Copyright © 2023 Tez Times.