भागलपुर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास निकला 80 लाख कैश

आए दिन कोई ना कोई सरकारी अधिकारी धनकुबेर निकल रहा है। ये अधिकारी ‘आमदनी अठन्नी और घर में खजाना’ के सिद्धांत पर चल रहे हैं। ऐसे ही एक अधिकारी के घर आज सुबह विजिलेंस की टीम छापा मारने पहुंची। बिहार के भागलपुर में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर इतना अवैध पैसा निकला कि विजिलेंस टीम के होश उड़ गए। छापेमारी में कितना पैसा निकला इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विजिलेंस की रेड सुबह शुरू हुई थी और अभी तक गिनती जारी है।

अब तक 80 लाख कैश, ज्वेलरी और बेनामी संपत्ति मिली

जानकारी मिली है कि विजिलेंस की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर पर छापा मारा है। इस छापेमारी में दो बैग में 80 लाख से ज्यादा कैश मिला है। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में इंजीनियर के घर ये छापा पड़ा है। इस दौरान कैश के अलावा ज्वेलरी और बेनामी संपत्ति के पेपर्स भी मिले हैं। विजिलेंस की अभी भी गिनती जारी है। बता दें कि श्रीकांत शर्मा भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमाननगर में पथ निर्माण और पुल निर्माण निगम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।

Exit mobile version